कुदरत का कहर : एक दिन मलबे में दबी रही महिला, दूसरे दिन मलबा हटाकर निकाला शव

punjabkesari.in Friday, Aug 12, 2022 - 04:17 PM (IST)

चौपाल (गिरीश): चौपाल उपमंडल की माटल पंचायत के गांव कुजवी में लैंडस्लाइड से बगीचे की रखवाली कर रही महिला की दबने से मौत हो गई। हालांकि इसकी पहले किसी को भी भनक नहीं लगी। जब शाम को महिला घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई। जब पता चला कि महिला बगीचे की रखवाली करने अक्सर यहां बैठा करती थीं वहां पर लैंडस्लाइड हो गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की सहायता से खुदाई शुरू की। इसी बीच मलबे से शुक्रवार सुबह महिला का शव बाहर निकाला गया। मृतका की पहचान अंकिता (22) निवासी लखनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उसका परिवार जोगिंदर सिंह के पास रहता था। सूचना मिलने के बाद पंचायत के उपप्रधान राकेश साधामटा, समाजसेवी नरेंद्र पांटा, वार्ड सदस्य राजिंद्र चौहान, राकेश चौहान, चेत राम, रमेश चंद और मस्तराम सहित अनेक स्थानीय लोगों ने प्रशासन के साथ रैस्क्यू ऑप्रेशन में सहायता की।

प्रशासन ने मृतका के परिजनों को दी फौरी राहत
प्रशासन की तरफ से मृतका के परिजनों को 10 हजार रुपए की राहत राशि प्रदान की गई है। उधर, एसडीएम चेत सिंह ने इस घटना को बेहद दुखद जताया। उन्होंने लोगों से धैर्य रखने की अपील की। एसडीएम ने कहा है कि प्रशासन द्वारा सभी सड़कों को क्रमवार खोल दिया जाएगा और नुक्सान की रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News