सुक्खू ने CM को लिया आड़े हाथ, बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर दिया यह बयान

punjabkesari.in Thursday, May 03, 2018 - 12:12 PM (IST)

हमीरपुर (अरविंदर): हिमाचल में दिनों-दिन रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जमकर कोसा है। सुक्खू ने उन्हें दो टूक शब्दों में प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर घेरा है। साथ ही कोटखाई हत्या मामले में उन्होंने कहा कि गुड़िया के परिवारवालों को न्याय मिलना चाहिए।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी गुड़िया हत्या मामले पर राजनीति नहीं की है। सुक्खू ने कहा कि जयराम सरकार को अपनी इच्छा शक्ति का परिचय देते हुए कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने की जरूरत है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News