Shimla: डिपुओं में 4 माह बाद अक्तूबर में मिलेगा सरसों का तेल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 30, 2025 - 04:10 PM (IST)

शिमला (राजेश): सस्ते राशन के डिपुओं में 4 माह बाद अक्तूबर माह में उपभोक्ताओं को सरसों का तेल मिलेगा। इसके लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने सरसों के तेल के दाम फाइनल कर दिए हैं और सप्लाई ऑडर जारी कर दिए गए हैं। सरसों तेल के यह दाम अक्तूबर से दिसम्बर माह तय किए हैं। डिपुओं में अक्तूबर माह में एपीएल व एनएफएसए उपभोक्ताओं को 160 रुपए लीटर तेल मिलेगा।

इसके अतिरिक्त टैक्सपेयर उपभोक्ताओं को 168 रुपए में तेल उपलब्ध होगा। बीते चार माह से उपभोक्ताओं को रिफाइंड तेल ही उपलब्ध करवाया जा रहा था। रिफाइंड तेल अधिकतर उपभोक्ता पसंद नहीं करते हैं, ऐसे में उपभोक्ताओं द्वारा सरसों तेल दिए जाने की मांग की जा रही थी। अगले महीने चीनी का भी उपभोक्ताओं को दीवाली का अतिरिक्त कोटा मिलेगा। इसमें अब प्रति कार्ड कितनी चीनी अतिरिक्त दी जाएगी। यह निर्धारित नहीं हुआ है।

बाजारों से करीब 40 से 50 रुपए सस्ता डिपो में तेल
बाजारों में सरसों तेल के दाम जीएसटी कम होने के बाद तेल के दाम में हल्की गिरवाट आई थी और जहां बाजार में सरसों तेल 230 रुपए तक पहुंच गए थे। वहीं जीएसटी कम होने से अलग-अलग ब्रांड में तेल के दाम कम हुए हैं और करीब 200 से 190 रुपए तक पहुंच गए हैं, लेकिन डिपुओं में अच्छी क्वालिटी का तेल 40 से 50 रुपए सस्ता उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे त्यौहारी माह में उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति विभागराम कुमार गौतम का कहना है कि डिपुओं में सरसों तेल उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए दाम फाइनल हो गए हैं। जल्द ही डिपुओं में तेल पहुंचेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News