डिपुओं में 4 माह बाद अक्तूबर में मिलेगा सरसों का तेल, प्रदेश में फिर बरसेंगे मेघ, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Tuesday, Sep 30, 2025 - 10:52 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: सस्ते राशन के डिपुओं में 4 माह बाद अक्तूबर माह में उपभोक्ताओं को सरसों का तेल मिलेगा। इसके लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने सरसों के तेल के दाम फाइनल कर दिए हैं और सप्लाई ऑडर जारी कर दिए गए हैं। राज्य से 26 सितम्बर को मॉनसून के पूरी तरह से चले जाने के बाद मौसम साफ व सुहावना बना हुआ था, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से कांगड़ा व धर्मशाला में मंगलवार को वर्षा हुई, जबकि राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान पर बादलों ने डेरा जमाए रखा।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
Shimla: डिपुओं में 4 माह बाद अक्तूबर में मिलेगा सरसों का तेल
सस्ते राशन के डिपुओं में 4 माह बाद अक्तूबर माह में उपभोक्ताओं को सरसों का तेल मिलेगा। इसके लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने सरसों के तेल के दाम फाइनल कर दिए हैं और सप्लाई ऑडर जारी कर दिए गए हैं।
Weather Updates: प्रदेश में फिर बरसेंगे मेघ, 4 से रहेगा यैलो अलर्ट
राज्य से 26 सितम्बर को मॉनसून के पूरी तरह से चले जाने के बाद मौसम साफ व सुहावना बना हुआ था, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से कांगड़ा व धर्मशाला में मंगलवार को वर्षा हुई, जबकि राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान पर बादलों ने डेरा जमाए रखा।
Una: एक सप्ताह बाद भी नहीं लगा आरोपी SDM का सुराग, पुलिस ने गठित की टीमें
दुराचार का मामला दर्ज होने के एक सप्ताह बाद भी अभी तक पुलिस आरोपी एचएएस एसडीएम ऊना तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस ने अब इस संबंध में टीमों का गठन किया है, जो दुराचार से जुड़े इस मामले में आरोपी की धरपकड़ कर उससे पूछताछ करें।
अंशिका हत्याकांड : आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
उपमंडल बंगाणा की पंचायत बैरियां में हुए अंशिका हत्याकांड मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। सोमवार को इस मामले के दोनों आरोपी प्रवेश कुमार व उसके चाचा संजीव कुमार को 5 दिन के पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया।
Shimla: अढ़ाई वर्षों से TGT कैडर से मुख्य अध्यापकों की नहीं हुई पदोन्नति
हिमाचल प्रदेश प्रशिक्षित कला अध्यापक संघ ने मुख्य अध्यापकों की पदोन्नति में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की है। प्रदेश प्रधान सुरेश कौशल ने जारी बयान में कहा कि प्रदेश में अढ़ाई वर्षों से टीजीटी कैडर से मुख्य अध्यापकों की पदोन्नति नहीं हुई है, जबकि कई बार विभाग ने साल में दो बार सूची भी निकाली है।
Shimla: 12 वर्षीय नाबालिगा से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, मां ने की शिकायत
राजधानी के संजौली थाना के अंतर्गत 12 वर्षीय नाबालिगा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और अश्लील इशारे करने का मामला प्रकाश में आया है। विरोध करने के बावजूद आरोपी ने बच्ची और उसकी मां से गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।
Kangra: जनसंघ की प्रथम पीढ़ी के नेता थे विजय मल्होत्रा : शांता
पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि विजय कुमार मल्होत्रा भारतीय जनसंघ की प्रथम पीढ़ी के देश की राजधानी दिल्ली के एक दिग्गज नेता थे।
Shimla: मुख्यमंत्री की अधिकारियों पर नहीं रही पकड़ : जयराम
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देना छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आते ही मुख्यमंत्री ने फिर से झूठ की गठरी खोलकर केंद्र सरकार को कोसना शुरू कर दिया है।
Una: 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा GST इंस्पैक्टर
विजीलैंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक जीएसटी इंस्पैक्टर को रिश्वत के मामले में पकड़ा है। ब्यूरो की टीम ने एक्साइज विंग के इंस्पैक्टर को 50 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।
Shimla: दिल्ली में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से मिले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
प्रदेश कांग्रेस के नए सिरे से गठन की चल रही प्रक्रिया के बीच उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल से मुलाकात की।