मैं उस रास्ते को पूरा मानता हूं, जो हाईकमान बोलता है : सुक्खू

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2024 - 09:20 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि मैं उस रास्ते को पूरा मानता हूं, जो हाईकमान बोलता है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सरकार में सब संतुष्ट हैं तथा कोई भी नाराज नहीं है। उन्होंने यह बात पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार में नेताओं को मैरिट के आधार पर पद मिले हैं। ऐसे में यह कहना गलत है कि संतुष्ट करने के लिए ऐसा किया गया है। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर आए संकट के बाद डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। इसमें उनको हाईकमान का पूरा साथ भी मिला है, जिसके लिए उन्होंने बाकायदा इसका आभार जताया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News