Shimla: राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा पर हर दमनकारी कार्रवाई का डटकर मुकाबला करेगी कांग्रेस : अग्निहोत्री

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 06:21 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस नेताओं के साथ किए गए व्यवहार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने बुधवार को शिमला से जारी बयान में कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।

छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग करना और विपक्ष के नेताओं को रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। यह घटनाक्रम केंद्र सरकार की असहिष्णुता और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति उसके दृष्टिकोण को उजागर करता है। अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। छात्रों, युवाओं और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष पहले भी जारी था और आगे भी पूरी ताकत के साथ जारी रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News