Shimla: एम्स बिलासपुर पहुंचने पर राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे सीएम सुक्खू

punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2026 - 11:05 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को एम्स बिलासपुर पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे। द्रौपदी मुर्मू एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए प्रदेश दौरे पर आ रही हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार सुबह 8.25 बजे शिमला से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे तथा राष्ट्रपति का स्वागत करने के बाद दीक्षांत समारोह में भाग भी लेंगे। इस आयोजन में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री वापस शिमला लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री ने अम्बेदकर भवन निर्माण को दिए 1 करोड़
रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक मोहन लाल ब्राक्टा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में अम्बेदकर भवन के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगर परिषद रोहड़ू के अध्यक्ष प्यारे लाल आजाद भी उपस्थित रहे।

सीएम ने की टी-शर्ट लांचिंग
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नशे नु ललकार, नौजवानी दी पुकार अभियान की टी-शर्ट लॉन्च की। इस अभियान के तहत 9 अक्तूबर को नालागढ़ में मैराथन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर युवाओं को नशे की बुराई से बचाने और उनकी ऊर्जा को खेल, रचनात्मकता तथा अन्य सकारात्मक गतिविधियों की ओर मोड़ने के लिए समाज के सभी वर्गों के सामूहिक प्रयास को आवश्यकता जताई। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरदीप सिंह बावा और दून विधानसभा क्षेत्र से विधायक राम कुमार चौधरी भी उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News