Shimla: राहुल गांधी की हाई टी में शामिल होने सीएम सुक्खू फिर दिल्ली रवाना

punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2026 - 10:21 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की हाई टी में शामिल होने के लिए शिमला से दिल्ली रवाना हुए। इस हाई टी में राहुल गांधी की तरफ से इंडिया गठबंधन के नेताओं को सरकारी आवास पर आने का न्यौता दिया गया था। इसमें गठबंधन के कई सहयोगी दलों ने भाग लिया तथा बाद में मीडिया से रू-ब-रू होकर केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की बात फिर से दोहराई।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी हाई टी में शामिल हुए तथा केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से चुनाव आयोग के खिलाफ चलाए गए आंदोलन को सही कदम बताया। अब मुख्यमंत्री बुधवार सुबह नई दिल्ली से 9 बजे जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे काजा के लिए रवाना हो जाएंगे। उनका सुबह 10.25 बजे काजा पहुंचने का कार्यक्रम है। काजा पहुंचकर वह 66/22 केवी सब स्टेशन, 2 मैगावाट ग्रिड कनैक्टिड सोलर पीवी प्लांट रोंगटांग और 2 सड़कों के उद्घाटन का कार्यक्रम है।

इसके अलावा वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। उनका काजा के आईस हॉकी ग्राऊंड में जनसभा को संबोधित करने तथा वृद्ध आश्रम (ओल्ड एज होम) जाने का कार्यक्रम भी है। मुख्यमंत्री रांगरिक गांव में रात्रि ठहराव करेंगे। उनका स्थानीय युवक मंडल, महिला मंडल और स्थानीय लोगों से संवाद करने का कार्यक्रम भी है। मुख्यमंत्री का 15 अक्तूबर को शिमला लौटने का कार्यक्रम है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News