सत्ती का पलटवार, विधानसभा चुनाव बताएंगे सुक्खू को असलियत

punjabkesari.in Wednesday, Sep 27, 2017 - 03:25 PM (IST)

ऊना (अमित): ऊना में हुई कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे की जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपाध्यक्ष सतपाल सत्ती पर क्षेत्र में विकास न करवाने के आरोप जड़े थे। वहीं सुक्खू के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि अब तो चुनावों का रिजल्ट ही बताएगा कि किसने विधानसभा में कितना विकास करवाया है।


10 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी कांग्रेस
सत्ती ने कहा कि कांग्रेस की रैलियों में उनकी अंतर्कलह खुलकर सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मिशन 50 प्लस सफल होगा और कांग्रेस 10 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। उन्होंने गांव अरनियाला में जनसम्पर्क अभियान के तहत गांववासियों से बैठक की। उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जिला ऊना में रेलवे की विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News