जिला कारागार धर्मशाला से एक कैदी फरार

punjabkesari.in Saturday, May 25, 2019 - 11:30 AM (IST)

 

धर्मशाला : जिला एवं मुक्त कारागार धर्मशाला से ओपन एयर के एक कैदी के भागने का समाचार मिला है जिसकी देर रात पुलिस स्टेशन धर्मशाला में जेल प्रशासन द्वारा एफ.आई.आर. दर्ज करवाई गई है। जानकारी के अनुसार धर्मशाला जेल से फरार कैदी राज कुमार चम्बा जिला का रहने वाला था, जो अपनी पत्नी के मर्डर केस में उम्र कैद की सजा भुगत रहा था। राज कुमार ओपन एयर जेल में काम करता था। उक्त फरार कैदी राज कुमार धर्मशाला में मजदूरी का काम कर रहा था।

रोज की तरह राज कुमार शुक्रवार को भी काम करने गया था। शाम को जेल जल्दी न पहुंचने पर जेल कर्मचारियों ने उसे हर जगह तलाश किया, पर फरार कैदी का कोई पता न चला जिसकी देर रात एफ.आई.आर. जेल प्रशासन ने पुलिस स्टेशन धर्मशाला में दर्ज कर दी है। उधर, जेल उप अधीक्षक विनोद चंबियाल ने बताया कि राज कुमार रोज की तरह शुक्रवार को भी काम पर गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। हालांकि जेल कर्मचारी उसे हर जगह ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News