मंडी के पराक्रम ने भरी सफलता की उड़ान, सेना में बना लैफ्टिनैंट

punjabkesari.in Sunday, Jun 09, 2019 - 06:45 PM (IST)

मंडी (नीरज): भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून की पासिंग आऊट परेड में मंडी जिला के तहसील मुख्यालय कोटली के पराक्रम चौहान पुत्र नोता राम चौहान थल सेना में लैफ्टिनैंट बने हैं। पराक्रम चौहान वर्ष 2009 में सेना में जवान के रूप में भर्ती हुए थे और 2015 में कमीशन प्राप्त कर भारतीय सैन्य अकादमी में प्रशिक्षण के लिए चयनित हुए थे। 4 वर्ष की ट्रेनिंग में सेना अध्यक्ष गोल्ड मैडल जीता, जिससे हिमाचल के साथ-साथ तुंगल घाटी का नाम रोशन किया।

कश्मीर में संचार शाखा में बतौर ऑफिसर देंगे सेवाएं

अब पराक्रम चौहान संचार शाखा में ऑफिसर बनकर कश्मीर में अपनी सेवाएं देंगे। पराक्रम अपने नाम की तरह ही पराक्रमी और मेहनती हंै और अपने गांव के बच्चों के लिए एक आदर्श हैं, जो युवाओं को हमेशा मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News