मंडी नगर निगम चुनाव: सुमन ठाकुर बनीं नई मेयर, जितेंद्र शर्मा ने डिप्टी मेयर

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 03:25 PM (IST)

मंडी (रजनीश) : मंडी नगर निगम में सोमवार को हुए मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। सुमन ठाकुर को मंडी नगर निगम की नई मेयर चुना गया है, जबकि जितेंद्र शर्मा (जॉनी) ने डिप्टी मेयर चुना गया है। इससे पहले पार्षदों को शपथ दिलाई गई। नगर निगम कार्यालय में नवनिर्वाचित पार्षदों और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।

विकास को गति देना होगी मुख्य प्राथमिकता

पदभार संभालने के तुरंत बाद, नई मेयर सुमन ठाकुर और डिप्टी मेयर जितेंद्र शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने कहा कि मंडी शहर के सुनियोजित विकास और जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी।
सुमन ठाकुर ने कहा कि मंडी की जनता ने हम पर जो भरोसा जताया है, हम उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। शहर में स्वच्छता, बेहतर सड़कें, और पीने के पानी की सुचारू व्यवस्था को दुरुस्त करना हमारा मुख्य लक्ष्य है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma