विधानसभा के बाहर यूथ कांग्रेस पर लाठीचार्ज, 10 कार्यकर्ता घायल (VIDEO)

punjabkesari.in Friday, Aug 24, 2018 - 05:04 PM (IST)

शिमला (विकास/राजीव/राक्टा): विधानसभा का घेराव करने पहुंचे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। इसमें करीब 10 कार्यकर्ता घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, एएसपी सहित 5 पुलिस वाले भी घायल हुए हैं। मामले को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
PunjabKesari

बताया जाता है कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिला अत्याचार व प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को मॉनसून सत्र के दूसरे दिन विधानसभा घेराव का ऐलान किया था। 
PunjabKesari
इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इसी बीच पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया। इतना ही नहीं भीड़ पर पानी की बौछारें भी की गईं। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रशासन और पुलिस ने आरएसएस की शह पर लाठीचार्ज किया। उन्होंने प्रशासन और पुलिस को आरएसएस का दलाल करार दिया।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News