मनाली में तूफान से गिरे देवदार के पेड़, 10 वाहनों को पहुंचा नुक्सान, एक व्यक्ति घायल

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2024 - 08:49 PM (IST)

मनाली (सोनू): मनाली में शाम के समय तेज तूफान के कारण 2 पेड़ गिर गए। पेड़ के गिरने से यहां पार्क किए गए 10 वाहनों को भारी क्षति पहुंची है। शुक्रवार को घटी इस घटना में एक व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसे स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं कुल्लू घाटी के अनेक जगहों में तेज हवाएं चली, जिस कारण कई स्थानों पर नुक्सान होने की जानकारी है। मनाली के भूतनाथ चौक के साथ लगता एक देवदार का पेड़ भी धराशायी हो गया। इसके चलते एक भवन को भी नुक्सान पहुंचा है, जिसमें ट्राइव इंडिया का शोरूम चल रहा था जबकि इसके साथ ही पार्क किए गए टैक्सी यूनियन मनाली के छोटे और बड़े वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।
PunjabKesari

स्थानीय लोगों की मानें तो घटना के दौरान इन वाहनों में कोई भी व्यक्ति सवार नहीं था अन्यथा यह हादसा बड़ा रूप ले लेता। तूफान चलने के दौरान लोग इस दौरान सुरक्षित स्थान में शरण लिए हुए थे, जिस कारण इस घटना में जानी नुक्सान नहीं हुआ है। इस घटना में वाहन मालिकों को करोड़ से अधिक नुक्सान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के जवान मौके पर पहुंचे और नुक्सान का आकलन शुरू कर दिया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पेड़ गिरने से 10 गाड़ियों को क्षति पहुंची है जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवा दिया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News