बल्ह में प्रस्तावित हवाई अड्डे का हुआ OLS सर्वे, CM खुद रहे मौजूद (PICS)

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 05:26 PM (IST)

मंडी (नीरज): मंडी जिला की बल्हघाटी में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का ओएलएस यानी ऑबस्टेक्ल लिमिटेशन सरफेस सर्वे किया गया। यह सर्वे शुक्रवार को सीएम जयराम ठाकुर के सरकारी हैलिकॉप्टर के माध्यम से किया गया। सर्वे के दौरान जयराम के साथ बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से आई टीम के सदस्य मौजूद रहे।
PunjabKesari

हेलिकॉप्टर के माध्यम से बल्हघाटी में प्रस्तावित साईट का पूरा सर्वे किया गया। इसके माध्यम से जमीनी स्तर पर काम करने में पेश आ रही छोटी-छोटी परेशानियों के समाधान और सही साइट के चयन की रूपरेखा बनाई गई। उन्होंने बताया कि बल्हघाटी में बड़ा हवाई अड्डा बने इसके लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि सरकार धीरे-धीरे इस कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट निर्माण में ओएलएस सर्वे काफी अहम रहता है और इसके बाद आगामी कार्रवाई को और आसानी से किया जा सकेगा।
PunjabKesari

डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने केंद्र से आई एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह टीम बीती 3 दिसंबर को मंडी आ चुकी है। साथ ही बल्हघाटी में हर पहलू की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि टीम आने वाली 15 दिसंबर तक मंडी में ही रहकर हर बात का सर्वे करेगी। उन्होंने बताया कि अभी इस संदर्भ में पूरी रिपोर्ट बनाई जा रही है जिसे आगे प्रेषित किया जाएगा। ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि अभी यह नहीं बताया जा सकता कि किस स्थान को फाईनल चिन्हित किया गया है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News