राहुल गांधी और आनंद शर्मा पर मंगल पांडे का पलटवार

punjabkesari.in Monday, Nov 06, 2017 - 07:11 PM (IST)

शिमला: कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली एवं आनंद शर्मा के आरोपों पर शिमला में भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने पलटवार किया और कहा कि 68 विधानसभा क्षेत्रों में 88 दिनों में भाजपा ने 24634 सभाएं आयोजित कीं। प्रचार में भाजपा ने हर मुद्दे को जनता तक पहुंचाने का काम किया। दूसरी तरफ कांग्रेस के नेताओं के अंदर जनता के बीच जाने की हिम्मत नहीं हुई। 

गुजरात का भूत पीछा नहीं छोड़ रहा
पूरी कांग्रेस पार्टी शिमला के राजीव कार्यालय तक सिमट गई। आज जब राहुल गांधी प्रचार करने पहुंचे तो कांग्रेस की रही सही कसर भी निकल गई। कहा, राहुल गांधी को हिमाचल सरकार के विकास कार्यों पर बात करनी चाहिए थी लेकिन उनके भाषण में गुजरात का नाम अधिकतर आया। यानी कि हिमाचल में भी गुजरात का भूत उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है। उनको हिमाचल का भ्रष्टाचार नहीं दिखाई दिया। सीएम सहित सारा परिवार जमानत पर है।

फिर राहुल गांधी भ्रष्टाचार की बात क्यों नहीं करती है। देश में कांग्रेस का भ्रष्टाचार इतना बड़ा है कि स्वतंत्रता सेनानियों की आत्मा भी कांग्रेस के भ्रष्टाचार को देखकर दुखी होती होगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News