राहुल गांधी के संविधान को खत्म करने के आरोपों पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, जानिए क्या बोले

punjabkesari.in Tuesday, Apr 16, 2024 - 08:38 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस परिवार और पार्टी ने देश में एमरजैंसी थोपी, वह दुनिया को ज्ञान देने चले हैं कि संविधान कौन खत्म करेगा। राहुल गांधी द्वारा भाजपा और आरएसएस पर संविधान को खत्म करने के आरोपों पर पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस परिवार और पार्टी ने 62 बार बाबा साहेब अम्बेदकर के संविधान में संशोधन किए, क्या वह दुनिया को नसीहत देंगे कि कौन बदलाव लाएगा। यह वही कांग्रेस पार्टी है जो 2014 में कहती थी कि नरेन्द्र मोदी आएंगे तो मुसलमानों के खिलाफ हो जाएंगे। 10 वर्षों के बाद सबका साथ सबका विकास मोदी ने काम किया, किसी धर्म, जाति व क्षेत्र से भेदभाव नहीं किया। कांग्रेस पार्टी की राजनीति बांटो और राज करो की रही है। कभी संप्रदाय, कभी जाति तो कभी क्षेत्र के नाम पर बांटने का काम करती है। यह तो टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य हैं। राहुल गांधी व उनकी टीम ने टुकड़े-टुकड़े गैंग को अपनी पार्टी में शामिल किया है। अब देश के टुकड़े करने की सोचते हैं। यह समझते हैं कि देश में परमाणु हथियारों को ही नष्ट कर दिया जाए। हिंदोस्तान को कमजोर करने की इनकी पूरी साजिश है। जो जोर विदेशी ताकतें लगा रही थीं, वही जोर कांग्रेस पार्टी लगा रही है।

व्यक्तिगत छींटाकशी की बजाय मुद्दों पर हो चुनाव
कंगना और विक्रमादित्य की जुबानी जंग के सवाल पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि चुनाव विचारधारा पर होता है, मुद्दों के आधार पर होता है। व्यक्तिगत टिप्पणियों की बजाय जो देश के लिए बड़ा मुद्दा है विकसित भारत कैसे बने, इसके लिए मोदी ने 400 पार का नारा दिया है, जबकि कांग्रेस पार्टी 40 पार का नारा दे रही है।

अभी चुनाव को काफी समय, कांग्रेस 10-15 दिन और ले सकती है
कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रत्याशियों के चयन के सवाल पर अनुराग ने चुटकी ली कि अभी चुनाव को काफी समय है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी 10-15 दिन और ले सकती है। इस मौके पर उनके साथ ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती व भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह सहित कई अन्य नेता मौजूद थे। अनुराग सीधे जम्मू-कश्मीर से ऊना पहुंचे और पार्टी कार्यालय में उन्होंने पार्टी के प्रचारकों से बैठक की।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News