हिमाचल के सबसे बड़े जिले में नड्डा-केजरीवाल के रोड शो को नहीं मिला जनसमर्थन : कुलदीप राठौर

punjabkesari.in Saturday, Apr 23, 2022 - 11:41 PM (IST)

शिमला (राक्टा): कांग्रेस ने प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में आयोजित हुई भाजपा और आप की रैली पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कांगड़ा में भाजपा और आम आमदी पार्टी के रोड शो पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और दोनों दलों को उतना जन समर्थन नहीं मिल रहा है जितना दावा किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के लिए रोड शो को लेकर लंबे समय से तैयारियां की जा रही थीं लेकिन उम्मीदों के अनुरूप भीड़ जुटाने में दोनों दल असफल साबित हुए। राठौर ने कहा कि प्रदेश भर में कांग्रेस बढ़ती महंगाई को लेकर जन आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में पूरी रणनीति तैयार की जा रही है। इसके साथ ही पार्टी जल्द ही प्रदेश में बड़ी जनसभाएं भी करेंगी। 

जनता अब झांसे में आने वाली नहीं

राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार अब जितनी भी घोषणाएं कर ले, जनता उनके झांसे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि झूठ की राजनीति के दम पर ज्यादा समय तक जनता को नहीं ठगा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के नाम पर लगातार कर्ज ले रही है, लेकिनविकास कहीं होता नजर नहीं आ रहा है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News