कंगना रणौत ने मंडी में रोड शो कर विरोधियों पर साधा निशाना, घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को सरकार का बड़ा झटका, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2024 - 12:04 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश भर में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। दिल्ली में हाईकमान से मुलाकात करके वापस लौटीं मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र में रोड शो किया। हिमाचल में अब घरेलू उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा नेताओं पर केंद्र से हिमाचल को मिलने वाली आर्थिक मदद रुकवाने का आरोप लगाया। प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस वेट एंड वाॅच की स्ट्रैटेजी पर काम कर रही है। लोक निर्माण मंत्री एवं कांग्रेस के मंडी संसदीय क्षेत्र के चुनाव प्रभारी विक्रमादित्य सिंह ने फिर से सिने अभिनेत्री एवं भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत पर हमला बोला है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के बागियों को फिर से पार्टी में शामिल करने पर कोई विचार नहीं हुआ है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर दर्ज एफआईआर के चलते शुक्रवार को हमीरपुर से निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा बालूगंज पुलिस के बुलाने पर हाजिर हुए। अपनी मां स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की अधूरी इच्छा को संकल्प बनाकर उनकी बेटी डाॅ. आस्था अग्निहोत्री अपने पिता उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ माता चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लेने के लिए अपने गांव गोंदपुर जयचंद से पैदल यात्रा पर निकली हैं। जोगिंद्रनगर नगर परिषद के 3 कांग्रेसी पार्षदों ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। होटल कारोबारी निशांत शर्मा ने 2 प्रमुख पुलिस अधिकारियों को पद से हटाने की मांग की है। शिमला पुलिस ने हरियाणा निवासी 2 तस्करों को 49.10 ग्राम चिट्टे के साथ काबू किया है। 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल में 2 दिन भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी
हिमाचल में पिछले कई दिनों से धूप खिलने से तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की गई है। प्रदेश के 7 शहरों सुंदरनगर, उना, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर में दिन का पारा 30 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। शिमला का अधिकतम तापमान भी सामान्य से करीब 5.9 डिग्री सैल्सियस ज्यादा बना हुआ है। पारे में आ रहे उछाल के बीच प्रदेश भर का मौसम एक बार फिर करवट लेगा। 

चुनाव प्रचार में जुटीं कंगना रणौत, मंडी में रोड शो कर विरोधियों पर साधा निशाना
दिल्ली में हाईकमान से मुलाकात करके वापस लौटीं मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र में रोड शो किया। कंगना चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए अपने गृह क्षेत्र के प्रवेशद्वार बनोहा पहुंचीं और उसके बाद प्लासी, बल्द्वाड़ा, खुड़ला और भांबला में रोड शो किया। कंगना ने कहा कि अपने घर वापस आकर कौन खुश नहीं होगा लेकिन कांग्रेस को यह खुशी रास नहीं आई और राजनीति शुरू कर दी। 

सरकार ने दिया बड़ा झटका, हिमाचल में अब घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी सस्ती बिजली
हिमाचल में अब घरेलू उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली नहीं मिलेगी। सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। प्रदेश में अब घरेलू उपभोक्ताओं को राज्य विद्युत नियामक आयोग के आदेशों के बाद 2 अलग-अलग वर्गों में बांट दिया है। इसमें एक वर्ग स्थानीय निकाय से एनओसी लेकर बिजली मीटर लगाने वाले उपभोक्ताओं का बनाया है, इन्हें सस्ती दरों पर हिमाचल में बिजली मिलती रहेगी और वहीं सरकार सबसिडी भी देगी।

भाजपा नेताओं ने रुकवाई हिमाचल को मिलने वाली आर्थिक मदद : सुक्खू
प्रदेश की वर्तमान सरकार ने बिना केंद्र सरकार की मदद के आपदा प्रभावित 25 हजार से अधिक परिवारों को बसाया जबकि भाजपा नेताओं ने आपदा में केवल राजनीति करने का काम किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा है कि प्रदेश ने बीते वर्ष बरसात के मौसम में अभूतपूर्व प्राकृतिक आपदा का सामना किया। 

प्रत्याशियों के चयन को लेकर कांग्रेस वेट एंड वाॅच की रणनीति पर रही काम
प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस वेट एंड वाॅच की स्ट्रैटेजी पर काम कर रही है। जिस तरह से प्रदेश में सियासी समीकरण बने हैं उसे देखते हुए पार्टी चुनावी प्रत्याशियों के चयन को लेकर जल्दबाजी में नहीं है। इसी के परिणामस्वरूप अभी तक कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव और 6 विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों पर मोहर नहीं लगाई है जबकि भाजपा पहले ही सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। 

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फिर साधा कंगना रणौत पर निशाना, पूछा ये सवाल
लोक निर्माण मंत्री एवं कांग्रेस के मंडी संसदीय क्षेत्र के चुनाव प्रभारी विक्रमादित्य सिंह ने फिर से सिने अभिनेत्री एवं भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाते हुए उनसे सवाल किया कि वह अपने आप को मंडी की बेटी कहती हैं लेकिन जब मंडी में इस सदी की सबसे बड़ी आपदा आई व करोड़ों रुपए का नुक्सान हुआ तो क्या वह एक भी दिन एक भी इलाके में लोगों से मिलने गईं। 

बागियों को पार्टी में शामिल करने पर नहीं विचार, मंडी में हुई बैठक से नहीं कोई सरोकार : राजीव बिंदल
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के बागियों को फिर से पार्टी में शामिल करने पर कोई विचार नहीं हुआ है। बिंदल पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी तक केवल उन लोगों को पार्टी भाजपा में शामिल कर रही है, जिन्होंने अलग-अलग पार्टियों या मंचों के जरिए पिछले 10 वर्षों में कोई चुनाव नहीं लड़ा है और जिनकी पृष्ठ भूमि भाजपा की रही है। 

निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा के बालूगंज पुलिस थाने में बयान दर्ज, चैतन्य के पिता नहीं हुए हाजिर
विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर दर्ज एफआईआर के चलते शुक्रवार को हमीरपुर से निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा बालूगंज पुलिस के बुलाने पर हाजिर हुए। वहीं कांग्रेस से अयोग्य करार विधायक चैतन्य शर्मा के पिता थाने में नहीं पहुंचे हैं। उनकी शनिवार को बालूगंज थाने में पहुंचने की उम्मीद है।

आस्था अग्निहोत्री ने मां की अधूरी इच्छा को बनाया संकल्प, चिंतपूर्णी मंदिर के लिए शुरू की पदयात्रा
अपनी मां स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की अधूरी इच्छा को संकल्प बनाकर उनकी बेटी डाॅ. आस्था अग्निहोत्री अपने पिता उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ माता चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लेने के लिए अपने गांव गोंदपुर जयचंद से पैदल यात्रा पर निकली हैं। शुक्रवार को उन्होंने गोंदपुर जयचंद में अपने निवास से सुबह लगभग 8 बजे चिंतपूर्णी मंदिर के लिए पैदल यात्रा आरंभ की।

जोगिंद्रनगर नगर परिषद के 3 पार्षदों ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन
जोगिंद्रनगर नगर परिषद के 3 कांग्रेसी पार्षदों ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस महासचिव अजय धरवाल, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष, पार्षद एवं जोगिंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस महिला की पूर्व अध्यक्ष ममता कपूर तथा पार्षद शीला ने विधायक प्रकाश राणा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज जम्वाल तथा मंडलाध्यक्ष की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

होटल कारोबारी निशांत शर्मा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र, प्रमुख पुलिस अधिकारियों को पद से हटाने की मांग
होटल कारोबारी निशांत शर्मा ने 2 प्रमुख पुलिस अधिकारियों को पद से हटाने की मांग की है। उन्होंने इसे लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने जिसमें यह भी कहा है कि जब उनके मामले में इन अधिकारियों से अब तक इंसाफ नहीं मिला तो यह अधिकारी स्वतंत्र चुनाव भी क्या करवा सकते हैं। 

शिमला के ठियोग में पुलिस ने 49.10 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचे हरियाणा के 2 तस्कर
नशे की अवैध तस्करी को लेकर चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हरियाणा निवासी 2 तस्करों को 49.10 ग्राम चिट्टे के साथ काबू किया है। पकड़े गए चिट्टे की कीमत 5 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाकाबंदी के दौरान एक विश्वसनीय सूचना मिली कि वाहन (एचआर 26सीजी-1183) कुफरी शिमला से फागू ठियोग की ओर आ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News