सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर बाजार में निकाला रोड शो

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2024 - 11:25 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार शाम हमीरपुर बाजार में रोड शो निकाला। रोड शो की शुरूआत गांधी चौक से हुई और समापन भोटा चौक पर हुआ। मुख्यमंत्री ने गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस नेताओं ने गांधी चौक पहुंचने पर सीएम का फूलमालाओं से स्वागत किया तथा शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री का बाजार में जगह-जगह स्वागत हुआ। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू रोड शो के दौरान बाजार में व्यवसायियों से मिले। उनके साथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक चंद्रशेखर, विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, पूर्व विधायक व लोकसभा के उम्मीदवार सतपाल रायजादा, कांगड़ा बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया, चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन भारती, एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर व कांग्रेस पार्षद इत्यादि मौजूद रहे। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News