बड़ी खबर: एक लाख रिश्वत लेते MC धर्मशाला का JE गिरफ्तार (Video)

punjabkesari.in Thursday, Aug 29, 2019 - 05:42 PM (IST)

धर्मशाला: नगर निगम धर्मशाला से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां जेई जोगिंद्र कुमार को एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई विजिलेंस ने की है। बता दें कि विजिलेंस ने आरोपी जेई को उसके दफ्तर से गिरफ्तार किया गया है।
PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक जेई ने नक्शा पास करवाने की एवज में नंदनी थापा से 2 लाख की डिमांड की थी। लेकिन उसने एक लाख रुपए पहले ही दे दिए। गुरुवार को एक लाख देना तय हुआ था। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News