MC Shimla की कनलोग के समिट्री में बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चलाया हथौड़ा

punjabkesari.in Thursday, May 09, 2024 - 04:23 PM (IST)

शिमला (वंदना): शिमला के कनलोग के समिट्री में अवैध निर्माण मामले पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। कनलोग में एक भवन मालिक द्वारा अवैध निर्माण किया गया था, जिसे तोड़ने को लेकर नगर निगम ने भवन मालिक को नोटिस जारी किया था। वीरवार को नगर निगम की टीम ने मौके पर पंहुच कर अवैध निर्माण तोड़ गिराया है। कनलोग के समिट्री एरिया में भवन मालिक की ओर से 4 से ज्यादा पक्के मकानों का निर्माण किया गया है। निगम आयुक्त कोर्ट ने भी भवन मालिक को अवैध निर्माण तोड़ने के आदेश दिए थे, इसी के चलते भवन मालिक को स्वयं अवैध निर्माण तोड़ने को लेकर नोटिस जारी किया गया था। भवन मालिक की ओर से 3 से ज्यादा कमरों को तोड़ा गया था, लेकिन वीरवार को मौके पर पहुंचने पर 2 कमरों को तोड़ने का काम नगर निगम की टीम ने किया। 

पुलिस की मौजूदगी में निगम की वास्तुकार शाखा के अधिकारियों व कर्मचरियों की उपस्थित में अवैध निर्माण को गिराया गया। निगम के वास्तुकार महबूब शेख ने बताया कि कनलोग समिट्री एरिया में अवैध निर्माण भवन मालिक द्वारा किया गया था जिसे नगर निगम ने तोड़ने के आदेश दिए थे। इसी के तहत वीरवार को निगम की टीम ने मौके पर जाकर अवैध निर्माण को तोड़ गिराया है। निगम की ओर से इससे पहले भी समिट्री एरिया में पक्के ढारे बनाने को लेकर कार्रवाई की गई थी। यहां पर भवन मालिक की ओर से सरकारी जमीन पर पक्के ढारे बनाए गए थे, जिसे निगम ने तोड़ गिराया था। प्रशासन ने शहर के लोगों से अवैध निर्माण नहीं करने का आह्वान किया है।

एजी चौक के पास बने बहुमंजिला भवन चलेगा निगम का हथौड़ा
शहर के एजी चौक में एक निजी संस्था द्वारा किए गए अवैध निर्माण को नगर निगम की टीम तोड़ने जा रही है। कोर्ट के आदेशों के तहत निगम यह कार्रवाई अमल में लाएगा। इसके लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से पुलिस को भी पत्र लिखकर सोमवार को पुलिस फोर्स की मांग की है ताकि अवैध निर्माण कार्य को अंजाम दिया जा सके। यहां पर बिना अनुमति संस्था द्वारा कई मंजिल तक का अवैध निर्माण किया गया है, जिस पर प्रदेश उच्च न्यायालय ने नगर निगम को उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। सोमवार को निगम इस पर कार्रवाई करेगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News