अनुराग सहयोग देने की बजाय हिमाचल का कर रहे विरोध : हर्षवर्धन

punjabkesari.in Tuesday, Jun 13, 2023 - 11:16 PM (IST)

केंद्र ने कर्ज लेने की सीमा 5000 करोड़ घटाई, केंद्रीय योजनाओं पर चलाई गई कैंची
शिमला (कुलदीप):
उद्योग, आयुष एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहयोग देने की बजाए हिमाचल प्रदेश का विरोध कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने कर्ज लेने की सीमा में 5000 करोड़ रुपए घटाकर प्रदेश के हितों से खिलवाड़ किया है। इसी तरह केंद्रीय योजनाओं पर 3 वर्ष में 3000 करोड़ रुपए की लिमिट तय की गई है। हर्षवर्धन चौहान यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बात कर रहे थे।

जेपी नड्डा व अनुराग को सता रही लोकसभा चुनाव में हार की चिंता
हर्षवर्धन ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को लोकसभा चुनाव में हार की चिंता सता रही है। इसी कारण वह हिमाचल प्रदेश में आकर कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं को अपना निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय केंद्र सरकार के पास हिमाचल प्रदेश के 8500 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट फंसे हैं, जिनकी विभिन्न वित्त पोषित एजैंसियों से फंडिंग होनी है। केंद्रीय मंत्री को बयानबाजी करने की बजाए दिल्ली में हिमाचल के हितों की पैरवी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने इन मामलों को केंद्रीय वित्त मंत्री से उठाया है।

प्रदेश के हितों की लड़ाई लड़ने में साथ दें भाजपा नेता
हर्षवर्धन ने भाजपा नेताओं से प्रदेश के हितों की लड़ाई लड़ने में साथ देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का लक्ष्य अगले 10 वर्ष में राज्य को आत्मनिर्भर बनाना है। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार ने जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड की तर्ज पर वाटर सैस लगाने का निर्णय लिया है, जिससे 3000 करोड़ रुपए का लाभ होगा। उन्होंने कहा कि निवेशकों ने धारा-118, लैंड बैंक व अन्य तरह की परेशानियों को बताया है, जिसे सरकार दूर करेगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News