हिमाचल से दिल्ली के लिए 21 रूटों पर एचआरटीसी बस सेवा शुरू, यहां देखें लिस्ट
punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2020 - 12:00 AM (IST)

शिमला (राजेश): त्यौहारी सीजन में हिमाचल से दिल्ली रूट पर एचआरटीसी बस सेवाएं बहाल हो गई हैं। केजरीवाल सरकार से बस सेवा को मंजूरी के बाद एचआरटीसी ने सरकार के निर्देशों पर प्राथमिक चरण में 21 रूटों पर दिल्ली के लिए बस सेवा बहाल की है। मंगलवार को करीब 12 बजे हुई बहाल बस सेवाओं में पहले दिन प्रदेश के विभिन्न डिपो से 8 रूटों पर बसें भेजी गईं, वहीं 13 रूटों पर बुधवार से बसें दिल्ली को रवाना होंगी। दिल्ली को बहाल किए गए रूटों में हिमाचल से दिल्ली व दिल्ली से त्यौहार पर घर आने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
8 माह बाद दिल्ली के लिए बहाल हुईं बस सेवाएं
बता दें कि प्रदेश में 14 अक्तूबर को इंटरस्टेट बस सर्विस बहाल कर दी थी लेकिन दिल्ली सरकार ने दिल्ली कश्मीरी गेट में बसों को आने की अनुमति नहीं थी, ऐसे में दिल्ली बसें नहीं जा पा रही थीं। वहीं हिमाचल, पंजाब व हरियाणा से जाने वाली बसें भी दिल्ली बॉर्डर तक ही जा रही थीं, ऐसे में यात्रियों को अन्य यातायात साधनों से दिल्ली पहुंचना पड़ रहा था। अब दिल्ली सरकार द्वारा बाहरी राज्यों की बसों के लिए कश्मीरी गेट खोलने के बाद बसें चलना शुरू हो गई हैं। कोरोना संकट के बाद करीब 8 माह बाद दिल्ली के लिए बस सेवाएं बहाल हुई हैं। बहाल किए रूटों पर निर्धारित समय पर ही अब रोजाना बसें चलेंगी।
एसओपी का करना होगा पालन
इंटर स्टेट बस सॢवस बहाल होने पर हिमाचल परिवहन विभाग ने बसों के चलने पर एसओपी जारी की थी। इसी एस.ओ.पी. के तहत अब दिल्ली को भी बसें चलेंगी। एसओपी के तहत बसों में सफर करने पर यात्रियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। बसों में खड़ी सवारियां ले जाने पर मनाही होगी। सवारियों को अपने पास हैंड सैनिटाइजर रखना अनिवार्य होगा। बसों की दोनों समय सैनिटाइजेशन करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त इंटर स्टेट बस सर्विस में सवारियों के लिए पीछे वाले दरवाजे से चढ़ाना और अगले दरवाजे से सवारियों को उतारना अनिवार्य किया है।
इन 8 रूटों पर मंगलवार को दिल्ली भेजी बसें
बस रूट | समय | वापसी |
मंडी-दिल्ली | 21.00 रात्रि | 16.50 |
नालागढ़-दिल्ली | 19.00 रात्रि | 20.10 |
हमीरपुर-धनेटा-दिल्ली | 17.20 रात्रि | 21.10 |
मनाली-दिल्ली | 17.00 रात्रि | 18.40 |
पालमपुर-दिल्ली वाया कांगड़ा | 18.10 रात्रि | 16.30 |
पठानकोट -दिल्ली वाया अंब | 16.55 रात्रि | 17.00 |
परवाणू-दिल्ली वाया चंडीगढ़ | 18.15 रात्रि | 14.00 |
शिमला-दिल्ली वायां चंडीगढ़ | 17.15 दिन-रात | 19.10 |
इन 13 रूटों पर आज से दिल्ली रवाना होगी बसें
बस रूट | समय | वापसी समय |
रोहडू-दिल्ली | 13:00 दिन-रात | 16.50 |
रामपुर-दिल्ली | 13.55 दिन-रात | 18.31 |
रिकांगपियो-दिल्ली | 11.30 दिन-रात | 21.21 |
जोंगिन्द्रनगर-गुडग़ांव | 13.50 दिन-रात | 18.30 |
शिमला-दिल्ली | 11.18 दिन | 12.30 |
धर्मशाला-दिल्ली | 7.10 दिन-रात | 23.05 |
चंबा-दिल्ली | 15.00 दिन-रात | 22.10 |
मनाली-दिल्ली | 5.45 दिन | 7.20 |
सरकाघाट-दिल्ली | 4.40 दिन | 7.03 |
धानीपुखर-मरौटन-दिल्ली | 14.30 रात्रि | 20.03 |
हमीरपुर-अवाहदेवी-दिल्ली | 15.00 दिन-रात | 19.00 |
नाहन-दिल्ली | 6.30 दिन | 15.55 |
केलंग-दिल्ली | 6.30 दिन | 14.30 |
एचआरटीसी के एमडी संदीप कुमार ने बताया कि दिल्ली सरकार से मंजूरी मिलने के बाद हिमाचल से दिल्ली के लिए 21 रूटों पर बसें बहाल कर दी हैं। मंगलवार से रात्रि के रूटों पर बसें भेजी गई हैं। वहीं 13 रूटों पर बुधवार से बसें चलेंगी। फिलहाल ऑर्र्डीनरी बसें ही दिल्ली भेजी जा रही हैं। इससे प्रदेश के हजारों व दीवाली के शुभ अवसर पर दिल्ली से आने वाले हिमाचलियों को सुविधा मिलेगी।