प्रदेश में 5 लाख महिलाओं को मिलेंगे 1,500 रुपए, एशियन रिवर राफ्टिंग चैम्पियनशिप शुरू, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2024 - 11:58 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी घोषणा की है। इसके तहत वित्त वर्ष 2024-25 से 18 से 80 वर्ष की पात्र करीब 5 लाख महिलाओं को 1,500 रुपए प्रतिमाह मासिक पैंशन मिलेगी। पैंशन की इस योजना को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-समृद्धि सम्मान योजना का नाम दिया गया है। इसके ऊपर 800 करोड़ रुपए सालाना खर्च होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके लिए पात्र महिलाओं के फार्म भरवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा करके सरकार ने विपक्षी भाजपा की तरफ से बार-बार उठाए जाने वाले सवालों का जवाब दे दिया है। एशियन रिवर राफ्टिंग चैम्पियनशिप का रोमांच शुरू हो गया है। सोमवार को शिमला के रिज मैदान से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चैम्पियनशिप की टीमों को हरी झंडी दिखाई। इसमेें भारत के अलावा 8 देशों की 20 टीमों के 100 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। रोमांच से भरपूर इस प्रतियोगिता के दौरान देश-विदेश के प्रतिभागी बसंतपुर के निकट पंदोआ में सतलुज नदी में रिवर राफ्टिंग स्पर्धा करेंगे। हिमाचल में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने की कवायद के बीच शिमला के समीप रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल में 5 लाख महिलाओं को मिलेंगे 1,500 रुपए : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी घोषणा की है। इसके तहत वित्त वर्ष 2024-25 से 18 से 80 वर्ष की पात्र करीब 5 लाख महिलाओं को 1,500 रुपए प्रतिमाह मासिक पैंशन मिलेगी। पैंशन की इस योजना को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-समृद्धि सम्मान योजना का नाम दिया गया है। इसके ऊपर 800 करोड़ रुपए सालाना खर्च होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके लिए पात्र महिलाओं के फार्म भरवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा करके सरकार ने विपक्षी भाजपा की तरफ से बार-बार उठाए जाने वाले सवालों का जवाब दे दिया है।

एशियन रिवर राफ्टिंग चैम्पियनशिप का रोमांच शुरू, मुख्यमंत्री ने रिज से दिखाई हरी झंडी
एशियन रिवर राफ्टिंग चैम्पियनशिप का रोमांच शुरू हो गया है। सोमवार को शिमला के रिज मैदान से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चैम्पियनशिप की टीमों को हरी झंडी दिखाई। इसमेें भारत के अलावा 8 देशों की 20 टीमों के 100 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। रोमांच से भरपूर इस प्रतियोगिता के दौरान देश-विदेश के प्रतिभागी बसंतपुर के निकट पंदोआ में सतलुज नदी में रिवर राफ्टिंग स्पर्धा करेंगे। हिमाचल में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने की कवायद के बीच शिमला के समीप रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

प्रदेश में हिमस्खलन, भूस्खलन से सड़कें बंद, 6 और 7 को फिर रहेगा यैलो अलर्ट
प्रदेश में रैड और यैलो अलर्ट के बीच आंधी तूफान के साथ हुई भारी बर्फबारी व बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है। राज्य में पिछले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर हिमस्खलन, भूस्खलन की घटनाओं से एन.एच. सहित सड़कें बहकर अवरुद्ध हो गई हैं। किन्नौर जिले की निचार तहसील के तहत निगुलसरी सैक्टर-26 में पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक 27 वर्षीय व्यक्ति मदन पुत्र कृष्ण लाल निवासी कुल्लू की मौत हो गई है। पहली से 4 मार्च तक प्री-मानसून सीजन में अब तक 7 लोगों की मौत और 14 लोग घायल हो चुके हैं और 1.48 करोड़ रुपए की संपत्ति को नुक्सान हो चुका है।

28 मैडीकल ऑफिसर, विशेषज्ञ, डैंटल डाक्टर किए ट्रांसफर
स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत 28 मैडीकल ऑफिसरों, एम.ओ. विशेषज्ञ, एम.ओ. डैंटल के तबादले किए हैं। स्वास्थ्य सचिव एम.सुधा देवी की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकाघाट को ट्रांसफर हुए एम.ओ.पीडियाट्रिक्स डा.आशुतोष शर्मा को गोहर, ज्वाली को ट्रांसफर हुए एम.ओ. पीडियाट्रिक्स डा.हितेंद्र को ई.एस.आई. परवाणू, जबकि डा. अंकज को ज्वाली में तैनाती दी है। फतेहपुर के लिए ट्रांसफर एम.ओ. ऑपथैलमोलॉजी डा. कनुप्रिया राघव को ज्वालामुखी भेजा है।

2,100 शराब ठेकों से इस बार आबकारी विभाग जुटाएगा 2,600 से 2,700 करोड़ का राजस्व
प्रदेश में करीब 2,100 शराब ठेकों की नीलामी के माध्यम से आबकारी एवं कराधान विभाग इस बार 2,600 से 2,700 करोड़ रुपए राजस्व जुटाएगा। प्रदेश मंत्रिमंडल ने राजस्व जुटाने को आबकारी एवं कराधान विभाग की नई नीति को मंजूरी दी है, जिसके अंतर्गत विभाग ने पहली अप्रैल से शुरू हो रहे नए वित्त वर्ष में अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाने का निर्णय लिया है। प्रदेश में नई आबकारी नीति के तहत 5 मार्च से शराब ठेकों की 8 जगहों पर नीलामी होगी, जो लगातार 3 दिन तक चलेगी।

6 मेलों को स्तरोन्नत करने की औपचारिक अधिसूचना जारी
प्रदेश सरकार ने 6 मेलों को स्तरोन्नत करने की औपचारिक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत 3 मेलों को जिला से राज्य स्तरीय तथा 3 को जिला स्तरीय मेले का दर्जा दिया गया है। इन मेलों को गत 2 मार्च को हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया था। जारी अधिसूचना के तहत कांगड़ा के जिला स्तरीय छिंज सल्याणा, लिदबड़ मेला, ऊना जिला के हरोली उत्सव और बिलासपुर जिला के घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव को राज्य स्तरीय मेले में स्तरोन्नत किया गया है। इसके अलावा जयसिंहपुर का होली मेला, जिला बिलासपुर का अजमेर (भराड़ी) ग्रीष्मोत्सव, सांगला होली उत्सव और गंगथ कारु महाराज मेला को जिला स्तरीय मेलों में स्तरोन्नत किया है।

विधायकों के घरों पर छापे मारना असहनीय : बिंदल
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में हर्ष महाजन की जीत के बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार पूरी तरह बौखलाहट में आ गई है। भाजपा के 15 सदस्यों को सस्पैंड करके और अन्यायपूर्ण तरीके से बजट को पास कराना तत्पश्चात 6 कांग्रेस के विधायकों को अन्यायपूर्ण तरीके से उनकी सदस्यता को समाप्त कर देना पूरी तरह लोकतंत्र की हत्या है। डा. बिंदल ने कहा कि इतना करने के बाद भी वर्तमान कांग्रेस सरकार संतुष्ट नहीं हुई। कांग्रेस पार्टी की सरकार ने जिन विधायकों को टर्मिनेट किया उनके और इन्डीपैंडैंट विधायकों के खिलाफ लगातार पुलिस और प्रशासन का डंडा चलाने का काम शुरू किया है।

ऊना से प्रयागराज और इंदौर तक चलेंगी ट्रेनें
केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब वह डेरा बाबा रुद्रानंद व बाबा बाल जी आश्रम कोटला कलां गए तो यहां मौजूद संतों ने कहा कि अयोध्या श्रीराम मंदिर जी के लिए तो ट्रेनें चला दी तो अब हरिद्वार के लिए भी ट्रेन चला दें। 2 दिन पहले फिर उन्हें बाबा जी का फोन आया और हंसकर कहने लगे कि हरिद्वार के लिए तो ट्रेन चला दी है, अब प्रयागराज व महाकाल लोक के लिए भी ट्रेन चला दें। उन्होंने कहा कि अब उन्हें यह बताते हुए भी प्रसन्नता हो रही है कि इसके लिए मंजूरी मिल गई है और अब शीघ्र ही इसका टाइम टेबल व हरी झंडी दिखाने का समय तय करना है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऊना से प्रयागराज और इंदौर तक ट्रेन चलेगी।

सरिया उद्योग में ऑक्सीजन पाइप फटने से धमाका, 2 कामगार झुलसे
उपमंडल गगरेट के औद्योगिक क्षेत्र रामनगर गगरेट में एक सरिया उद्योग में ऑक्सीजन पाइप फटने से धमाका हो गया, जिससे 2 कामगार बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया है। पुलिस ने कामगार की शिकायत पर उद्योग प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सिकंदर गौतम पुत्र बुजावन गौतम निवासी घिवाही थाना विन्डम गंज तहसील दुधधी जिला सोमभद्र उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह उद्योग में हैल्पर का काम करता है।

कांग्रेस में मची है खलबली, कैबिनेट मीटिंगों से उठकर जा रहे मंत्री : अनुराग
केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोई चुना हुआ प्रतिनिधि या कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष मोदी की प्रशंसा करती हैं तो वे अपने आसपास भाजपा के अच्छे कार्य देखते होंगे। इसके लिए वह उनके धन्यवादी हैं। ऊना पहुंचे केन्द्रीय मंत्री से पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि प्रतिभा सिंह लगातार पी.एम. की प्रशंसा कर रही हैं तो इसके उत्तर में उन्होंने कहा कि मोदी के काम ही ऐसे हैं कि जन-जन उनकी प्रशंसा करता है। विक्रमादित्य के भाजपा नेताओं के संपर्क में होने के सवाल पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में खलबली मची हुई है और उठापटक चल रही है। कैबिनेट मीटिंगों से मंत्री उठकर जा रहे हैं, गाली-गलौच तक हो रहा है।

भाजपा कर रही अपना काम, सरकार अपने बोझ से गिरेगी : बिंदल
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार पर छाए संकट से उनकी पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा केवल अपना काम करती है। सरकार अपने बोझ से गिरे तो उसमें हम कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगी है। पार्टी का लक्ष्य चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करना है। सोलन में शिमला संसदीय क्षेत्र का कार्यालय खोलना लोकसभा चुनाव की तैयारियों का ही हिस्सा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News