महिलाओं को 1500 रुपए वाली योजना पर CM सुक्खू का बड़ा बयान, कांग्रेस ने मंडी संसदीय सीट फतह करने को बनाई रणनीति, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2024 - 11:58 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): बर्फ के दीदार करने लाहौल के पर्यटन स्थल अटल टनल व दारचा गए पर्यटक शुक्रवार को आसमान से गिरते बर्फ के फाहों को देखकर झूम उठे। प्रदेश में चुनावी प्रचार के बीच कांग्रेस सरकार की इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना को लेकर भी राजनीति गर्माई हुई है। मंडी संसदीय सीट को फतह करने के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में रणनीति तैयार की। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मनाली में कहा कि भाजपा के नेता प्रदेश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 4 से 8 मई के बीच प्रदेश के दौरे पर आ सकती हैं। पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत ग्राम पंचायत गदियाड़ा के वार्ड नंबर-2 मकरेहड़ के गांव नलोह की महिला की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। तेज तूफान के चलते घर के आंगन में खेल रही 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। ऊना-हमीरपुर मुख्य मार्ग पर समूरकलां में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई। कांगड़ा जिला की उपतहसील राजा का तालाब की ग्राम पंचायत गोलवां के सथेरा गांव के बीएसएफ जवान हैड कांस्टेबल सुनील कुमार का नागालैंड में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मनाली में शाम के समय तेज तूफान के कारण 2 पेड़ गिर गए। पेड़ के गिरने से यहां पार्क किए गए 10 वाहनों को भारी क्षति पहुंची है।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

अटल टनल रोहतांग व दारचा में बर्फबारी, निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी
बर्फ के दीदार करने लाहौल के पर्यटन स्थल अटल टनल व दारचा गए पर्यटक शुक्रवार को आसमान से गिरते बर्फ के फाहों को देखकर झूम उठे तथा इस मंजर को अपने कैमरों में कैद किया। पर्यटन स्थलों में दोपहर बाद बर्फ के फाहों का दौर रुक-रुक कर जारी रहा। दूसरी ओर रोहतांग, शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में भी हिमपात हुआ।

महिलाओं को हर माह 1500 रुपए सम्मान निधि को लेकर CM सुक्खू का बड़ा बयान
प्रदेश में चुनावी प्रचार के बीच कांग्रेस सरकार की इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना को लेकर भी राजनीति गर्माई हुई है। इस योजना को लेकर जहां भाजपा 2 बार चुनाव आयोग पहुंच चुकी है वहीं अब मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शुक्रवार को राजीव भवन में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि चुनाव आयोग ने सरकार की आधी बात स्वीकार की है। 

कांग्रेस ने मंडी संसदीय सीट फतह करने की बनाई रणनीति
प्रदेश की मंडी संसदीय सीट को फतह करने के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में रणनीति तैयार की। इस दौरान सत्ता-संगठन के नेताओं ने एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरने का संदेश दिया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर विशेषातिथि शिरकत की। 

भाजपा के सरकार को अस्थिर करने की कोशिश से बदल गए लोकसभा चुनाव के समीकरण : मुकेश अग्निहोत्री
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मनाली में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नेता प्रदेश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। जयराम ठाकुर सरकार बनाने के सपने देखना छोड़ दें। कांग्रेस ने हिमाचल में भाजपा का ऑप्रेशन लोटस बुरी तरह डिफीट कर दिया है। 

केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने हिमाचल आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 4 से 8 मई के बीच प्रदेश के दौरे पर आ सकती हैं। इसके तहत उनका केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम भी बताया जा रहा है। ऐसे में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आने वाले दिनों में उच्च स्तरीय बैठक होगी। हालांकि इस बार लोकसभा चुनाव के चलते देश और प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है। 

महिला की गला रेत कर ह.त्या, घर से 3 किलोमीटर दूर पुलिया के नीचे मिला श.व
पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत ग्राम पंचायत गदियाड़ा के वार्ड नंबर-2 मकरेहड़ के गांव नलोह की महिला की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान कुसुम (50) पत्नी कल्याण चंद के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चिंतपूर्णी के मोईन में तूफान से गिरा घर का छज्जा, 3 वर्षीय बच्ची की मौ.त
शुक्रवार शाम को आए तेज तूफान के चलते घर के आंगन में खेल रही 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा चिंतपूर्णी के निकटवर्ती गांव मोईन में सामने आया है। जानकारी के अनुसार 3 वर्षीय बच्ची आयशाना कुछ दिन पहले नानी के घर किसी आयोजन के लिए पहुंची थी। शुक्रवार को वह घर के आंगन में खेल रही थी।

ऊना के समूरकलां में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप जीप पलटी, 19 घायल
ऊना-हमीरपुर मुख्य मार्ग पर समूरकलां में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई। इस हादसे में पिकअप में सवार 19 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया जहां से 2 बच्चों को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। श्रद्धालु पिकअप जीप को डबल डैकर बनाकर यात्रा कर रहे थे और पंजाब के नाइयां दा मोड़ अमृतसर से पहले पीरनिगाह पहुंचे थे।

राजा का तालाब के BSF जवान का नागालैंड में हृदय गति रुकने से निधन
कांगड़ा जिला की उपतहसील राजा का तालाब की ग्राम पंचायत गोलवां के सथेरा गांव के बीएसएफ जवान हैड कांस्टेबल सुनील कुमार का नागालैंड में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनने के उपरांत परिजन बेहद सदमे में हैं। सुनील कुमार (41) पुत्र स्वर्गीय भान सिंह लगभग 22 वर्ष पहले 2002 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे।

मनाली में तूफान से गिरे देवदार के पेड़, 10 वाहनों को पहुंचा नुक्सान, एक व्यक्ति घायल
मनाली में शाम के समय तेज तूफान के कारण 2 पेड़ गिर गए। पेड़ के गिरने से यहां पार्क किए गए 10 वाहनों को भारी क्षति पहुंची है। शुक्रवार को घटी इस घटना में एक व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसे स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं कुल्लू घाटी के अनेक जगहों में तेज हवाएं चली, जिस कारण कई स्थानों पर नुक्सान होने की जानकारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News