शिमला से कालका तक दौड़ी रेल कार, राज्यपाल ने परिवार संग लिया सफर का आनंद

punjabkesari.in Saturday, Feb 13, 2021 - 09:49 PM (IST)

शिमला (राजेश): विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल लाइन पर शनिवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शनिवार को शिमला से कालका तक परिवार के सदस्यों के साथ रेल कार में सफर किया। इस दौरान वह बड़ोग स्टेशन पर भी रुके और स्टेशन का दौरा किया, वहां मौजूद रेलवे अधिकारियों से ऐतिहासिक स्टेशन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। स्टेशन अधीक्षक धर्मदत्त उपाध्याय ने राज्यपाल और लेडी गवर्नर वसन्था दत्तात्रेय का स्वागत किया।

राज्यपाल ने कार्यालय भवन और सुरंग का दौरा किया और यहां से संबंधित जानकारी लेने में गहरी रुचि दिखाई। यह कार्यालय भवन 1902 में निर्मित किया गया था। धर्मदत्त उपाध्याय ने राज्यपाल को बड़ोग स्टेशन की ऐतिहासिक पृष्ठ भूमि, कर्नल बड़ोग और ब्रिटिश अधिकारी हरिंगटन के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने नेल्स टोकन उपकरण प्रणाली जिसकी मद्द से रेल चलती है, उसके बारे में भी जानकारी ली।

राज्यपाल ने कहा कि रेल राज्य मंत्री के पद पर कार्य करते हुए उन्होंने धरोहर रेल मार्ग को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया। उन्होंने कहा कि शिमला-कालका ट्रैक अंतर्राष्ट्रीय धरोहर है और यह वास्तव में आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने बड़ोग रेलवे स्टेशन की स्वच्छता और रखरखाव पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस स्टेशन को अतिरिक्त सुविधाओं के साथ और अधिक विकसित किया जाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक पर्यटक इस स्थान पर आ सकें। यह प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा देगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News