HP By-Election Result: लाहौल-स्पीति में आजाद प्रत्याशी डाॅ. रामलाल मारकंडा 1561 वोटों से आगे

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 10:39 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 6 सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणणना जारी है। बता देंं कि प्रदेश में धर्मशाला, सुजानपुर, बड़सर, कुटलैहड़, लाहौल स्पीती, गगरेट में उपचुवाव हुए हैं जिनके शुरूआती रूझान आना शुरू हो गए हैं। धर्मशाला में भाजपा के सुधीर शर्मा 297 मतों से आगे चल रहें हैं। सुजानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह राणा 1066 मतों से आगे चल रहे हैं। बड़सर से भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल 1789 मतों से आगे चले रहे हैं। कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार (भुट्टो) 891 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं लाहौल-स्पीति में आजाद प्रत्याशी डाॅ. रामलाल मारकंडा 1561 वोटों से आगे चल रहे हैं। गगरेट से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया 1675 मतों से आगे चल रहे हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News