Kangra: मैक्लोडगंज में चरस के साथ राजस्थान का व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2026 - 10:09 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): पुलिस थाना मैक्लोडगंज की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 114.95 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामले में राजस्थान निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 8 अगस्त को टपरी कैफे से आगे एक सुनसान स्थान पर तलाशी के दौरान गिरधारी लाल सैन निवासी भिनाई जिला अजमेर के कब्जे से 114.95 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस थाना मैक्लोडगंज में आरोपी के खिलाफ धारा एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी चरस कहां से लेकर आया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News