Kangra : खड्ड में मिला गुमशुदा महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 01:13 PM (IST)

Kangra News : बैजनाथ थाना के अंतर्गत गुमशुदा महिला का शव विनवा खड्ड में मिला है। पुलिस के अनुसार अंजू कुमारी (37) निवासी रक्कड़ का 20 तारीख से कुछ पता नहीं चल रहा था।

वहीं, 23 तारीख को परिजनों ने थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को उसका शव विनवा खड्ड में मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा में करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News