Kangra : नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी
punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 04:50 PM (IST)
Kangra News : बिनवा नदी में गुरुवार शाम एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, बुहली कोठी के कुछ युवक नदीं में नहाने गए थे। इसी दौरान उन्होंने नदी में शव बहता देखा और इसकी सूचना पूर्व वार्ड पार्षद राजेश वलेडी को दी। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वैजनाथ पुलिस, एसएचओ यादेश ठाकुर तथा अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
स्थानीय युवाओं की मदद से शव को नदी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बैजनाथ अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है तथा महिला के मौत के कारणों और परिस्थितियों को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

