Kangra : बाल कटवाने गया युवक अचानक हुआ लापता, परिजनों में चिंता का माहौल

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2026 - 11:12 AM (IST)

Kangra News : नाई की दुकान में बाल कटवाने गया गुम्मर निवासी अरुण कुमार अचानक लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद पुलिस थाना ज्वालामुखी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायत के अनुसार, अरुण 25 सितंबर को सुबह करीब साढ़े 11 बजे बाल कटवाने गुम्मर गया था, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ महीनों से घर पर रह रहा था और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। एक सीसीटीवी कैमरे में वह दिखाई दिया है, लेकिन उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला।

तलाश जारी

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी देहरा संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है। परिजन और स्थानीय युवक भी उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News