Kangra : नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 676 ग्राम चरस के साथ 2 लोग गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2026 - 09:51 AM (IST)

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नूरपुर पुलिस ने 676 ग्राम चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्म चंद वर्मा ने बताया कि सीआईए नूरपुर की टीम ने रविवार शाम लैब चौक क्षेत्र में गश्त के दौरान केहरियां गांव के शिव मंदिर के पास मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने एक आरोपी के बैग से 676 ग्राम चरस बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंडी जिले के कुमार चंद (37) और कांगड़ा जिले के राकेश सिंह उर्फ लक्की (52) के रूप में हुई है।

इस संबंध में जवाली थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मादक पदार्थ के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News