Kangra: जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में जहरीला पदार्थ खाने से दो लोगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2026 - 06:34 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): जिले में अलग-अलग घटनाओं में जहरीला पदार्थ खाने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार बैजनाथ थाना क्षेत्र में 47 वर्षीय व्यक्ति के परिजनों ने पुलिस को बताया कि गत दिवस शराब के नशे में उसने गलती से दवाई समझकर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल, टांडा रैफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं, दूसरा मामला रानीताल पुलिस चौकी के तहत सामने आया। यहां 64 वर्षीय लंबे समय से बीमार महिला ने गलती से दवाई की जगह किसी अन्य वस्तु का सेवन कर लिया। इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए टांडा अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News