Mandi: सैण मोहल्ला में गैस रिसाव के बाद सिलैंडर में विस्फोट, मां-बेटा घायल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 14, 2024 - 05:57 PM (IST)

मंडी (रजनीश): मंडी जिला के सैण मोहल्ला में एलपीजी सिलैंडर में गैस रिसाव होने के कारण सिलैंडर में धमाका होने से 2 लोग झुलस गए। घटना के बाद घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में उपचार के लिए भर्ती किया गया। जानकारी के अनुसार डोलमा देवी ने रसोईघर में गैस सिलैंडर को बदला, लेकिन उसका रैगुलेटर सही ढंग से नहीं लग पाया, जिस कारण गैस का रिसाव होने लग गया।

घर में गैस की बदबू आने पर जब डोलमा और उसके बेटे ने रसोईघर के पास जाकर दरवाजा खोला तो जोर का धमाका हो गया। इस धमाके में डोलमा देवी और उनका बेटा संजय कुमार झुलस गए। महिला के देवर दामोदर दास ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर सभी मौके पर पहुंचे और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। एम्बुलैंस की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। इतने में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थिति पर काबू पा लिया गया था। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News