सरकार ने भ्रष्टाचार के प्रति अपनाई जीरो टॉलरैंस की नीति : सुक्खू

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2024 - 07:02 PM (IST)

शिमला (भूपिन्द्र): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहष्णिुता (जीरो टॉलरैंस) की नीति अपनाई है और अपने राजस्व संसाधनों को बढ़ाने के लिए अनेक पहल की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सभी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के अलावा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। यह बात उन्होंने मंगलवार को ओकओवर शिमला में महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में उनसे शिमला जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मिलने आई माताओं और बहनों को संबोधित करते हुए कही। 
PunjabKesari

समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार
महिलाओं ने इस मौके पर सीएम का इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि (1500 रुपए) प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर व राम कुमार चौधरी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक विनोद सुल्तानपुरी, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, उपमहापौर उमा कौशल, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट और अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News