सीएम सुक्खू को सरकार बचाने के लिए अपने ही विधायकों पर लगाना पड़ रहा पहरा : जयराम

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2024 - 09:48 PM (IST)

तीसा/चम्बा (सुभान दीन): कांग्रेस को अपनी सरकार बचाने के लिए अपने ही विधायकों पर पहरा लगाना पड़ रहा है। यह बात नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुराह विधानसभा क्षेत्र में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने 15 महीने हो गए हैं। सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने हिमाचल की जनता को गारंटिया दी थीं, लेकिन उन गारंटियों को पूरा नहीं किया। कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को छला है। अब प्रदेश में सत्ता संभालने की उनकी गारंटी नहीं रही है। लोकसभा चुनाव में जहां केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी, वहीं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भी 15 माह के कार्यकाल में ही बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने जहां केंद्र में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। उसी प्रकार प्रदेश में कांग्रेस की दमनकारी नीतियों से भी जनता और कांग्रेस के नेता परेशान हैं। इसके चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपने ही नेताओं पर पहरा बिठाना पड़ रहा है, ताकि वह कहीं भाग न जाएं। प्रदेश की जनता को उनके कार्यकाल के दौरान कई सौगातें मिली थीं, लेकिन कांग्रेस के सत्ता में आते ही लोगों की उन सौगातों को जनता से छीनने का काम कांग्रेस ने किया है। अब प्रदेश की जनता उनसे उनकी सत्ता छीनेगी। कांग्रेस को सत्ता गंवाने का डर सता रहा है तभी तो निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे आज तक स्वीकार नहीं किए गए।

कांग्रेस के इरादे देश के लिए खतरनाक 
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के इरादे देश के लिए खतरनाक हैं। अब उनकी नजर देश की मां-बहनों की निशानियों पर है। कांग्रेस का कहना है कि वे माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। वो भी कांग्रेस आपसे छीन लेना चाहती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के सभी प्रत्याशी एक बार अपने क्षेत्र में जनसंपर्क भी कर आए, लेकिन कांग्रेस अपने लोगों को टिकट ही नहीं दे पाई है। जिसे भी टिकट लेने के लिए कहते हैं वह कोई न कोई बहाना बनाकर अपने हाथ पीछे खींच लेता है। राज्य में सरकार होने के बाद भी कांग्रेस से कोई टिकट लड़ने के लिए आगे नहीं आ रहा है। मुख्यमंत्री को इस बारे में सोचना चाहिए। डेढ़ साल में सरकार ने एक भी जनहित के काम नहीं किए। विकास के उलटी दिशा में सरकार चल रही है, जिसके कारण कांग्रेसी नेताओं को अपनी हार साफ दिखाई दे रही है और वह चुनाव से किनारा कर रहे हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News