उपचुनाव में Ex CM वीरभद्र सिंह की कमी को लेकर CM जयराम ने कही ये बड़ी बात, पढ़ें खबर

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2019 - 06:29 PM (IST)

सोलन: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का बहुत सम्मान करते हैं और कई मौकों पर उन्होंने इसे साबित भी किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में एक सवाल के जवाब में कहा कि धर्मशाला व पच्छाद में हो रहे उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कमी का उन्हें कोई लाभ नहीं उठाना है। वह जल्द स्वस्थ हों यही कामना करते हैं। चुनाव में भाजपा उनकी कमी का लाभ उठाएगी ऐसा नहीं है। चुनाव तो आते हैं जाते हैं। किसी के चुनाव में जाने या दूर रहने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। भाजपा यह चुनाव बड़ी शालीनता से लड़ रही है।

पच्छाद व धर्मशाला के उपचुनाव में कांग्रेस की पराजय निश्चित

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी कमजोर स्थिति में सुधार की कोशिश कर रही है। पच्छाद व धर्मशाला सीटें भाजपा के पास थीं और भाजपा के पास ही रहेंगी। भाजपा शालीनता व लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव लड़ रही। उन्होंने कहा कि पच्छाद व धर्मशाला के उपचुनाव में कांग्रेस की पराजय निश्चित है। इसका कारण यह है कि लोग भाजपा के साथ हैं और लोग कांग्रेस की कमजोर स्थिति के बारे में भलिभांति जानते हैं लेकिन चुनाव में सभी पार्टियां जोर लगाती हैं।

कांग्रेस के भीतर अपनों से ही है रोष

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर रोष है और उसका रोष अपनों से ही है और जब सामने हार दिख रही हो तो यह आक्रोश व रोष होना स्वाभाविक भी है। कांग्रेस सिर्फ अपनी स्थिति सुधारने को लेकर काम कर रही है देश व प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति डांवाडोल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News