केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिले CM जयराम, इस समुदाय के लिए की जनजातीय दर्जे की मांग

punjabkesari.in Sunday, Sep 09, 2018 - 08:57 PM (IST)

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर सिरमौर जिला के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा प्रदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की लम्बे समय से मांग रही है और राज्य पिछले अनेक वर्षों से इसके लिए प्रतिनिधित्व करता रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी समुदाय को जनजातीय दर्जा प्रदान किया गया है। उन्होंने मांग की कि हिमाचल प्रदेश में भी समुदाय को इसी तर्ज पर जनजातीय दर्जा प्रदान किया जाए। मुख्यमंत्री ने ट्रांसगिरी क्षेत्र को अधिसूचित क्षेत्र घोषित करने की भी मांग की जिससे क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की लम्बे समय से गैर-भाजपा सरकारों द्वारा अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा ही राज्य के सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास को प्राथमिकता प्रदान की है।

राज्य के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन
केंद्रीय गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री की मांगों को सुना और राज्य के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। सांसद वीरेंद्र कश्यप, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री राजीव सहजल, विधायक सुरेश कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, बी.जे.पी. नेता चंद्रमोहन, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल व प्रधानमंत्री के मुख्य सचिव विनय सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News