हिमाचल में रक्षाबंधन के दिन बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया यैलो अलर्ट

Wednesday, Aug 10, 2022 - 10:16 PM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल में मानसून के चलते बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से बारिश को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलो में बारिश होने के आसार हैं। विभाग ने रक्षाबंधन के दिन वीरवार को जहां यैलो अलर्ट जारी किया गया हैं। वहीं शुकवार और शनिवार को अलर्ट नहीं रहेगा लेकिन इस दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की हल्की बौछारें गिर सकती हैं। प्रदेश में मानसून की बारिश 672 करोड़ रुपए की सरकारी व गैर-सरकारी संपत्ति को तबाह कर चुकी है। बीते 24 घंटे के दौरान कुछेक स्थानों पर बारिश हुई है। इससे मंडी और ऊना जिला में एक एक घर को आंशिक क्षति पहुंची है। प्रदेशभर में बीते कुछ दिन से 44 सड़कें, 3 बिजली के ट्रांसफॉर्मर और 10 पेयजल योजनाएं भी ठप्प पड़ी हुई हैं। कुल्लू में सबसे ज्यादा 20 सड़कें और चम्बा में 14 सड़कें अवरुद्ध है।

44 दिनों में 182 मौतें
मानसून सीजन के 44 दिनों में 182 लोगों की भीषण सड़क हादसों, भूस्खलन और अचानक बाढ़ आदि से जान जा चुकी है जबकि 323 व्यक्ति घायल हुए हैं। शिमला में सबसे ज्यादा 30, मंडी में 23 और कुल्लू में 22 लोगों की जान गई है। कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में बादल फटने के बाद बाढ़ में 5 और चम्बा का एक व्यक्ति करीब एक माह से लापता है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay

Related News

मौसम अपडेट: 5 जिलों में फ्लैश फ्लड और भारी बारिश का यैलो अलर्ट

Weather Update: हिमाचल में आज भारी बारिश का यैलो अलर्ट, 5 जिलों में बाढ़ का खतरा

Himachal: कल्पा, समधो और शिमला में वर्षा, कल से फिर रहेगा यैलो अलर्ट

Himachal Weather: दो दिन येलो अलर्ट, 17 सितंबर तक बारिश का दौर जारी

किन्नौर में बर्फबारी, शिमला व सोलन में खूब बरसे मेघ, शनिवार से कम होंगी मानसून एक्टीविटीज

Himachal: 12 व 13 सितम्बर को भारी बारिश का यैलो अलर्ट, सिरमौर व किन्नौर में फ्लैश फ्लड की चेतावनी

Himachal: एक दिन बढ़ा विधानसभा मानसून सत्र, अब 10 सितम्बर तक चलेगा, 5 जिलों में फ्लैश फ्लड और भारी बारिश का यैलो अलर्ट, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Himachal Weather: आज से हल्की बारिश का पूर्वानुमान, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

Himachal: सामान्य से कम बरसा मानसून, 19 से 22 सितम्बर तक मौसम रहेगा साफ

Himachal: शिमला, सोलन व सिरमौर में रविवार को फ्लैश फ्लड का अलर्ट, सोमवार से करवट लेगा मौसम