Himachal: एक दिन बढ़ा विधानसभा मानसून सत्र, अब 10 सितम्बर तक चलेगा, 5 जिलों में फ्लैश फ्लड और भारी बारिश का यैलो अलर्ट, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Friday, Sep 06, 2024 - 10:53 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र एक दिन बढ़ा दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्ता पक्ष और विपक्ष की सहमति के बाद शुक्रवार को मानसून सत्र को एक दिन और बढ़ाने की घोषणा की। ऐसे में मानसून सत्र की अब कुल 11 बैठकें होंगी और सत्र 10 सितम्बर तक चलेगा। राज्य में शनिवार को 5 जिलों में फ्लैश फ्लड और प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। शिमला, सिरमौर, सोलन, मंडी व बिलासपुर जिलों में कुछ स्थानों पर बाढ़ आने की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी व मध्य पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों, जबकि उच्च पर्वतीय स्थानों पर कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन और बिजली गिरने की संभावनाओं के साथ वर्षा का यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां 

Shimla: एक दिन बढ़ा मानसून सत्र, अब 10 सितम्बर तक चलेगा
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र एक दिन बढ़ा दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्ता पक्ष और विपक्ष की सहमति के बाद शुक्रवार को मानसून सत्र को एक दिन और बढ़ाने की घोषणा की। ऐसे में मानसून सत्र की अब कुल 11 बैठकें होंगी और सत्र 10 सितम्बर तक चलेगा।

Weather update: 5 जिलों में फ्लैश फ्लड और भारी बारिश का यैलो अलर्ट
राज्य में शनिवार को 5 जिलों में फ्लैश फ्लड और प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। शिमला, सिरमौर, सोलन, मंडी व बिलासपुर जिलों में कुछ स्थानों पर बाढ़ आने की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी व मध्य पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों, जबकि उच्च पर्वतीय स्थानों पर कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन और बिजली गिरने की संभावनाओं के साथ वर्षा का यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

Shimla: पॉलिसी में बदलाव की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर गरजे जल शक्ति विभाग के पैरा वर्कर्ज
जल शक्ति विभाग के पैरा वर्कर्ज अपनी पॉलिसी को 8 से घटाकर 5 वर्ष करने की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर गरजे। चौड़ा मैदान में एकत्रित हुए जल शक्ति विभाग पैरा कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने विधानसभा की ओर कूच किया, लेकिन पुलिस ने यहां बैरिकेडिंग कर दी और पैरा वर्कर्ज यहीं पर बैठकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रहे।

Shimla: सदन में सभी पढ़े-लिखे सदस्य, सबको एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए : सुक्खू
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बीते दिन पक्ष और विपक्ष के बीच हुई तीखी नोक-झोंक के बाद शुक्रवार को सदन में पक्ष-विपक्ष ने एक-दूसरे को अपने गिले-शिकवे सुनाए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दौरान कहा कि सदन में सभी सदस्य पढ़े-लिखे हैं और सबको एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए।

Shimla: हिमाचल में भांग की खेती को रैगुलेट करने के लिए होगा प्राधिकरण का गठन
हिमाचल में नियंत्रित वातावरण में औद्योगिक, वैज्ञानिक और औषधीय प्रयोजनों के लिए भांग की खेती को वैध बनाने से संबंधित मुद्दों पर सिफारिशें देने के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित समिति की रिपोर्ट राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने शुक्रवार को सदन में पेश किया।

Himacha: जंगली जानवरों और बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए किसान करेंगे दिल्ली कूच
हिमाचल किसान सभा की राज्य कमेटी द्वारा जंगली जानवरों व बेसहारा पशुओं से उत्पन्न समस्या तथा भूमि से जुड़े मुद्दों तथा भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर शुक्रवार को धर्मशाला के खनियारा में राज्य स्तरीय अधिवेशन आयोजित किया गया। इस अधिवेशन में प्रदेश भर के अलग-अलग जिलों से 200 किसान प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

Kangra: छात्रा से गाली-गलौच व थप्पड़ मारने पर अध्यापक पर मामला दर्ज
उपमंडल ज्वाली के अन्तर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नानाहार में कार्यरत टीजीटी द्वारा छात्रा को थप्पड़ मारने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार छठी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को स्कूल में कार्यरत अध्यापक ने क्लास में थप्पड़ मारा और गालियां निकालीं। जिस बारे छात्रा ने घर पहुंच कर परिजनों को बताया।

Mandi: भूस्खलन से 6 घंटे बंद रहा चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे, कार पर पत्थर गिरने से चालक घायल
मंडी जिला में बारिश के चलते चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पंडोह के पास लैंडस्लाइड के कारण एक बार फिर 6 घंटे बंद रहा। इसी दौरान एक कार पर पत्थर भी गिरे हैं, जिससे चालक को चोटें आई हैं। घायल का क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में उपचार किया गया।

Shimla: सरकार के खिलाफ फूटा जलरक्षकों का गुस्सा, विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन
अपनी मांगों को लेकर दूसरी बार विधानसभा पहुंचे जलरक्षकों ने शुक्रवार को विधानसभा के बाहर सरकार के खिलाफ खूब हल्ला बोला। इस बार बाकायदा परमिशन लेकर पहुंचे प्रदेशभर के जलरक्षकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए चौड़ा मैदान में पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग तोड़ने का भी प्रयास किया और पुलिस के साथ झड़प भी हुई।

Una के बसाल में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौ/त
ऊना जिला के अंतर्गत आते गांव बसाल में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार पुत्र वेद प्रकाश निवासी अप्पर बसाल के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News