Weather Update: हिमाचल में आज भारी बारिश का यैलो अलर्ट, 5 जिलों में बाढ़ का खतरा

punjabkesari.in Friday, Sep 06, 2024 - 10:59 AM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के कुछ क्षेत्रों के लिए आज भारी बारिश और कल तेज अंधड़ का यैलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 12 सितम्बर तक हल्की बारिश की संभावना के बीच लागू रहेगा। गुरुवार रात को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिसमें नयनादेवी में 158.6, देहरा गोपीपुर में 64.0 और धर्मशाला में 55.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अन्य क्षेत्रों में भी मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के शिमला, सिरमौर, सोलन, मंडी और बिलासपुर जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों में हल्की बाढ़ का जोखिम होने की संभावना जताई है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे बना हुआ है। शिमला में न्यूनतम तापमान 15.4, धर्मशाला में 18.5, और ऊना में 21.0 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। कुकुमसेरी में तापमान 9.5 डिग्री तक गिर गया है जोकि सबसे ठंडा स्थान है।

6, 7 और 9 मील के पास भूस्खलन, एनएन-21 यातायात के लिए ठप्प
राज्य के नैशनल हाईवे की बात करें तो मंडी से कुल्लू वाया पंडोह औट एनएच-21 भूस्खलन के चलते बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार 6, 7 और 9 मील के पास भूस्खलन हुआ है, जिसके चलते एनएच-21 पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। वहीं किनौर में निगुलसरी स्लाइडिंग प्वाइंट पर भूस्खलन के चलते एनएन-5 लगभग 5 घंटे बंद रहने के बाद बहाल कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य सभी एनएच पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग और एनएच प्राधिकरण की टीमें नैशनल हाईवे को सुचारू रखने के लिए तत्परता के साथ कार्य करी रही हैं। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News