Chamba: गले में चिकन की हड्डी फंसने से व्यक्ति की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2024 - 03:20 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। चंबा जिले के चुराह से बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। बता दें कि चुराह के व्यक्ति के गले में चिकन की हड्डी फंसने से उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान 43 वर्षीय भाग चंद पुत्र खेती राम निवासी किलवास तहसील चुराह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मृतक दर्जी का काम करता था। वह दोपहर का खाना खाने के लिए अपने कमरे पर आया था। इसी दौरान चिकन खाते समय उसके गले में चिकन की हड्डी फंस गई ओर उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि किलाड़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News