चंबा में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत से गिरकर 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत; परिजनों में पसरा मातम

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 01:10 PM (IST)

Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर एक निर्माणाधीन भवन में काम करने के दौरान नीचे गिरने से 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

काम करते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। मृतक की पहचान सकरेरा (डलहौजी) निवासी देव राज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह देव राज बनीखेत में एक निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी का काम कर रहे थे। इसी दौरान वह नीचे गिर गए, जिसके कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News