Chamba : 51 दिन बीते, लेकिन नहीं मिला रावी में फेंका 6 साल का मासूम; ठंडे बस्ते में पड़ा तलाशी अभियान
punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2026 - 05:32 PM (IST)
Chamba News : जिला चंबा में शराब के नशे में धुत्त होकर एक पिता द्वारा रावी में फेंके गए 6 साल के मासूम बच्चे का 51 दिन के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। अब तो सर्च ऑप्रेशन भी ठंडे बस्ते में पड़ गया है। हालांकि पुलिस ने कई दिनों तक बच्चे की तलाश के लिए सर्च ऑप्रेशन जारी रखा। ग्रामीण भी परिजनों के साथ मिलकर अपने स्तर पर बच्चे को जगह-जगह ढूंढते रहे हैं, लेकिन बच्चा कहीं नहीं मिल पाया।
एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए। कई दिनों तक लगातार सर्च ऑप्रेशन चलाया, लेकिन अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा है।
बता दें कि आरोपी हितेश की पत्नी से अनबन चल रही थी और वाह मायके गई हुई थी। 10 अगस्त को उसने पत्नी को फोन किया और फोन पर कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने अपने ही 6 वर्षीय मासूम बच्चे को परेल पुल से नीचे रावी नदी में फेंक दिया था।

