Chamba : निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत से गिरकर 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में पसरा मातम
punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2026 - 01:05 PM (IST)
Chamba News : पर्यटन नगरी डल्हौजी में गुरूवार को चर्च बैलून मार्ग पर एक निजी होटल की निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत से गिरने से युवक की मौत हो गई।
युवक की पहचान मनप्रीत सिंह (20) पुत्र रुल्दू सिंह निवासी गांव व डाकघर तियोना थाना सदर जिला बठिंडा (पंजाब) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां निजी होटल की निचली तरफ एक युवक मुंह के बल मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके सिर पर गहरी चोट सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटों के निशान पाए गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार मनप्रीत सिंह निजी होटल में अपने चचेरे भाई रुपेंद्र सिंह के साथ एसीपी शीट लगाने का काम करता था। मौके के हालात और पूछताछ के आधार पर युवक की मौत निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत से गिरने के कारण बताई जा रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है, जबकि शव का पोस्टमार्टम उल्हौजी सिविल अस्पताल में करवाया गया कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी विजय कुमार सकलानी ने की है।

