कांग्रेस के स्टार प्रचारकों सिद्धू-कन्हैया पर भाजपा ने साधा निशाना

punjabkesari.in Monday, Oct 11, 2021 - 11:26 AM (IST)

धर्मशाला (तनुज) : हिमाचल उप-चुनावों में कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नवजोत सिंह सिद्धू और कन्हैया कुमार के नामों को लेकर प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा का कहना है कि ऐसी क्या जरूरत कांग्रेस को पड़ गई कि वीरभूमि में भारत के टुकड़े होंगे वाले नारे लगाने वाले तथा पाकिस्तान आर्मी चीफ के गले मिलने वालों को प्रचार के लिए बुलाया गया है। रविवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ के गले मिलने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस ने स्टार प्रचारक बनाया है। पंजाब की सरकार के मंत्री होते हुए वह पाकिस्तान गए थे तथा देश के वीरों की शहादत को भूल कर उन्होंने पाकिस्तान आर्मी चीफ को गले लगाया था जिसका पंजाब सी.एम. ने भी कड़ा विरोध किया था।

वहीं, जे.एन.यू. में भारत तेरे टुकड़े होंगे, के नारे लगाने वाले कन्हैया कुमार को भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया है। देवभूमि व वीरभूमि हिमाचल में कांग्रेस द्वारा ऐसे स्टार प्रचारकों को उतारने से जनता में निश्चित तौर पर रोष पनपेगा। कपूर ने कहा कि कन्हैया कुमार कांग्रेस के प्रचारक हैं, जो कि पहले कहते थे कि मैं कम्युनिस्ट हूं। अब क्या मजबूरी आ गई कि वह कांग्रेस में आ गए। भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारे जे.एन.यू. में कन्हैया कुमार लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वीर जवानों का सम्मान करती है तथा मंडी संसदीय क्षेत्र से कारगिल के हीरो ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। परिवारवाद पर त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस ने परिवार के लोगों को ही चुनावी मैदान पर उतारा है। प्रदेश उप-चुनावों में 3 प्रत्याशी कांग्रेस नेताओं के परिवार से ही हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News