BJP द्वारा बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन, सत्ती बोले-CAA पर भ्रम फैला रही कांग्रेस

punjabkesari.in Monday, Dec 30, 2019 - 01:04 PM (IST)

ऊना (अमित) : नागरिकता संशोधन बिल-2019 की वास्तविकता से जनता को अवगत करवाने के लिए हिमाचल भाजपा द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में बुद्धिजीवी सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत आज ऊना में भी बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया। ऊना में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती विशेष रूप से शामिल हुए वहीँ इस सम्मेलन के लिए जिला ऊना के विभिन्न संगठनों को भी न्यौता दिया गया था। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने सम्मेलन में मौजूद प्रतिनिधियों को नागरिकता संशोधन बिल की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं सत्ती ने कहा कि कांग्रेस और कुछ धर्मनिरपेक्ष दल अफवाहे और भ्रम फैलाकर देश में अराजकता का माहौल पैदा कर रहे है। सत्ती ने कहा को जनता को नागरिकता संशोधन बिल की जानकारी देने के लिए ही यह सम्मेलन किये जा रहे है। सत्ती ने कहा कि जिलों के बाद भाजपा मंडल स्तर पर इस अभियान को छेड़ेगी वहीँ लोगो के घर तक पहुंचकर भाजपा पम्पलेट बांटकर लोगों को जागरूक करेंगे। 

सत्ती ने कहा कि इस बिल के माध्यम से पाकिस्तान, बंगलादेश और अफगानिस्तान से आए हुए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी एवं ईसाई समुदाय के लोगों के लिए भारतीय नागरिकता प्राप्त करने का रास्ता साफ हुआ है, जबकि इस एक्ट से किसी को कोई नुक्सान नहीं होगा। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस अपने राजनितिक स्वार्थ के कारण CAA को NRC बताकर लोगो को गुमराह कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Recommended News

Related News