भाजपा नेताओं ने ही खोला समस्याओं का पिटारा, ऐसा लग रहा काम नहीं कर रही सरकार

punjabkesari.in Saturday, Nov 30, 2019 - 04:00 PM (IST)

सोलन (नरेश) : जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक में भाजपा नेता ही सरकार की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़े करते नजर आए।  इनकी समस्याओ के पिटारे को देख कर लग रहा है कि जयराम सरकार काम नही कर रहे है। हैरानी की बात यह है कि  खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, अर्की से भाजपा के प्रत्याशी व प्रदेश भाजपा सचिव रत्न पाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, अर्की भाजपा मंडल अध्यक्ष डी के शर्मा, एचएन कश्यप व गुरुविंदर काला ने सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। धीमी गति से उनके द्वारा किए जा रहे वे सन्तुष्ट नजर नही आए और उन्होंने कई सवाल खड़े किए।
PunjabKesari

भाजपा जिला अध्यक्ष व गैर सरकारी सदस्य आशुतोष वैद्य ने नालागढ़ रोपड़ पर सिविल सप्लाई के तीखे मोड़ को चौड़ा करने व चुहुवाल दत्तोवाल अतिक्रमण को हटाने का सवाल उठाया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्की डी के शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग पर  सी एचसी कुनिहार को खटारा एम्बुलेंस देने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इसे चलाने के लिए न ही चालक है। भाजपा प्रदेश सचिव रत्न पाल व खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने इस चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि ऐसा लग रहा कि विभाग ने कुनिहार अस्पताल को महज खनापूर्ती की है। भाजपा नेता गुरविंदर काला ने बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर आरोप लगाए। भाजपा ने एचएन कश्यप ने बैठक मे बाशा रोड का मामला उठाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Recommended News

Related News