कड़की में फंसा तेंदुआ टूटीकंडी भेजा

punjabkesari.in Monday, Nov 01, 2021 - 09:57 PM (IST)

बिलासपुर (बंशीधर): बिलासपुर शहर के साथ लगती ओयल पंचायत के तहत एक निजी स्कूल से नीचे की ओर गत रविवार देर रात एक तेंदुआ कड़की में फं स गया। रात को लोगों ने तेंदुए के गुर्राने की आवाजें सुनीं, जिससे लोग सहम गए। सोमवार सुबह लोगों ने तेंदुए को ढूंढने का प्रयास किया और तेंदुए की गुर्राहट की आवाज से उसे ढूंढा। लोगों को तेंदुआ एक बाड़ के पास चंदन के पेड़ के नीचे नजर आया। वह एक कड़की में फं स गया था, जिसे किसी ने फ सलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए लगा रखा था। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। तेंदुए का पता चलने पर बड़ी संख्या में लोग भी वहां एकत्रित हो गए थे।

वन विभाग ने तेंदुए को बेहोश करने के लिए टैंक्यूलाइजर गन एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया। तेंदुए को पूरी तरह से बेहोश करने के लिए उस पर 3 बार गन का प्रयोग किया गया। उसके बाद उसे कड़की से छुड़ाकर नजदीकी सड़क में पिंजरे तक पहुंचाया गया। इसके बाद पशु पालन विभाग के चिकित्सकों ने इसका परीक्षण किया। परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने इसे नर तेंदुआ पाया। वन विभाग ने तेंदुए को अब टूटीकंडी भेज दिया है। डी.एफ.ओ. बिलासपुर अवनी राय भूषण ने इसकी पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News